वकीलों ने आबकारी मंत्री से मुलाकात कर की एसडीएम व तहसीलदार का ट्रांसफर कराये जाने की मांग | New India Times

गुलज़ार अहमद, ब्यूरो चीफ, मैनपुरी (यूपी), NIT:

वकीलों ने आबकारी मंत्री से मुलाकात कर की एसडीएम व तहसीलदार का ट्रांसफर कराये जाने की मांग | New India Times

भोगांव तहसील के वकीलों ने आबकारी मंत्री से मैनपुरी में उनके निवास पर जाकर मुलाकात कर एसडीएम व तहसीलदार का ट्रांसफर कराये जाने की मांग की।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को परिषद के अध्यक्ष शिव कुमार दुबे, महामंत्री अशोक कश्यप के साथ वकीलों ने एसडीएम पीसी आर्य व तहसीलदार कमल कुमार सिंह के द्वारा उनकी मांगें न माने जाने पर तहसील परिसर में चक्कर लगाकर जमकर नारेबाजी की। वकीलों ने दोनों अधिकारियों को तहसील से स्थानातरित किये जाने के लिये कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। वकीलों ने मंत्री को वादकारियों के हित में की जा रही हड़ताल की विस्तार से जानकारी भी दी। मंत्री अग्निहोत्री ने वकीलों को तत्काल समस्या का हल शान्ति के साथ निकलवाये जाने का आश्वासन देते हुये डीएम को पत्र लिखकर वकीलों की हड़ताल पर ध्यान दिये जाने को कहा।

इस मौके पर रविन्द्र सिंह यादव, राजेश यादव, हेमन्त मिश्रा, वीरेन्द्र सिंह शाक्य, नईम असांरी, अश्वनी जौहरी, मो0 हनीफ, राजेश पाण्डेय, दिवाकर पाण्डेय, शिशुपाल सिंह शाक्य, राजबहादुर सिंह चौहान, पंकज सक्सेना, मुकुट बिहारी, रामसेवक वर्मा, सतेन्द्र सिंह, के0के0 पाण्डेय, जय सिंह शाक्य, अशोक चौहान, अमन यादव, राजेश कुमार वर्मा आदि वकील मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.