मुख्यमंत्री से भेंट कर आसिफ़ा मामले के केस वापस लेने की मांग | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मुख्यमंत्री से भेंट कर आसिफ़ा मामले के केस वापस लेने की मांग | New India Times

आसिफ़ा कांड के विरोध में निकाली गई रैली के बाद बुरहानपुर में हुए एक घटनाक्रम में वर्तमान निर्दलीय विधायक सहित लगभग 50 निर्दोष लोगों पर थाना कोतवाली द्वारा मुक़दमा दर्ज करते हुए कई युवाओं को जेल भेज दिया था। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद हमीद क़ाज़ी सहित कई कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा इस मुक़दमे में फ़ंसे सभी निर्दोष लोगों को मुक़दमे से मुक्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं ।इस मामले लेकर युथ आईकान हर्षित सिंह ठाकुर के नेतृत्व में बुरहानपुर के एक प्रतिनिधि मंडल ने भोपाल में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ मिलकर अपना पक्ष उनके सम्मुख प्रस्तुत किया । उल्लेखनीय है कि इस प्रतिनिधिमंडल को बुरहानपुर के विधायक सुरेंद्र सिंह ठाकुर शेरा भैया के नेतृत्व माननीय मुख्यमंत्री से भेंट करना था , किंतु उनके अचानक दिल्ली प्रवास पर जाने से उनके भतीजे और युथ आईकान हर्षित सिंह ठाकुर ने इस ज़िम्मेदारी को निभाकर प्रतिनिधि मंडल के साथ मुख्यमंत्री से भेंट कर उनसे आग्रह किया कि निर्दोष लोगों पर अधिरोपित केस तुरंत वापस लिया जाये। माननीय मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि इस संबंध में शासन स्तर पर कार्यवाही प्रक्रियाधीन है । मुख्यमंत्री ने कहा कि इस के लिए एक कमेटी गठित की गई है तथा इस संबंध में उन्होंने मध्यप्रदेश के गृहमंत्री श्री बाला बच्चन से संपर्क में रहने की सलाह दी है । हर्षित सिंह ठाकुर ने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि शासन इन केसेज को शीघ्र वापिस लेगी ।जानकारी के अनुसार यह प्रकरण भोपाल अंतरित किए गए हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article