रोडवेज बस की चपेट में आने से महिला की हुई मौके पर ही दर्दनाक मौत | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:रोडवेज बस की चपेट में आने से महिला की हुई मौके पर ही दर्दनाक मौत | New India Times

जरवल रोड थाना अंतर्गत आज शाम करीब 6:30 मोटरसाइकिल सवार वापस अपने घर जा रहे थे तभी लखनऊ बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर धनराजपुर मोड़ के निकट मोटरसाइकिल के सामने अचानक गोवंश आ जाने से मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और मोटरसाइकिल सवार महिला जमीला खातून उम्र 40 वर्ष पत्नी इस्माइल मंसूरी निवासी कटरा उत्तरी जरवल कस्बा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिर गई तभी विपरीत दिशा से आ रही रोडवेज बस ने महिला को रौंद दिया जिससे महिला का सिर फट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तत्काल सूचना पर पहुंची जरवल रोड पुलिस ने लाश को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी बृजेंद्र पटेल ने बताया लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article