मप्र के भिंड जिला में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने दिनदहाड़े की अंधाधुंध फायरिंग, गांव में फैली दहशत | New India Times

अविनाश द्विवेदी/विजय भदौरिया, भिंड (मप्र), NIT:

मप्र के भिंड जिला में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने दिनदहाड़े की अंधाधुंध फायरिंग, गांव में फैली दहशत | New India Times

बरोही थाना क्षेत्र के जोरी ब्राह्मण गांव में पुरानी रंजिश को लेकर चार आरोपियों ने एक युवक को जान से मारने के लिए उसके घर को वर्कर बंदूकों से ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस दौरान आरोपियों की ओर से 50 फायर किए गए वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी आवाज फायर करते हुए मौके से फरार हो गए। आरोपियों के द्वारा दिनदहाड़े फायरिंग की घटना को अंजाम देने से गांव के लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी 4 आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार जोरी ब्राह्मण राम लखन मिश्रा की आरोपी अखिलेश पुरोहित के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी। मंगलवार की सुबह राम लखन मिश्रा के भतीजे योगेश मिश्रा की गांव के मंदिर के पास अखिलेश पुरोहित के बेटे से किसी बात को लेकर बहस हो गई जिसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को समझाते हुए मामला शांत करा दिया लेकिन दोपहर 12:00 बजे स्विफ्ट कार में बैठकर अखिलेश पुरोहित देवेश्वर देश और रवि पुरोहित माउजर और 12 बोर की बंदूक लेकर राम लखन मिश्रा के घर पहुंचे वहां पर उन्होंने योगेश मिश्रा को घेरने का प्रयास किया लेकिन योगेश भाग कर अपने घर के अंदर घुस गया उसके बाद सभी आरोपियों ने एक राय होकर राम लखन और योगेश के मकान में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे साथ ही आरोपियों ने घर के बाहर रखी स्कॉर्पियो गाड़ी के शीशे तोड़कर गाड़ी के ऊपर माउजर बंदूक से तीन फायर किए लेकिन इस फायरिंग की घटना में कोई हताहत नहीं हुई।
वहीं पुलिस अधीक्षक रुडोल्फ अल्वारेस ने कहा जोरी ब्राह्मण गांव में दिनदहाड़े फायरिंग करने वाले आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है। गांव में दहशत फैलाने वाले लोगों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा वैसे मैं अभी घटनास्थल पर जा रहा हूं उसके बाद आगे की कार्रवाई करूंगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.