बहराइच शहर से दो दिन में हटेगा अवैध अतिक्रमण | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

बहराइच शहर से दो दिन में हटेगा अवैध अतिक्रमण | New India Times

बहराइच शहर को अतिक्रमण से मुक्त कराने व यातायात समस्या से निजात दिलाये जाने के उद्देश्य से 27 जून से हर जगह अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जायेगा। अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी नगर मजिस्ट्रेट, उप जिला मजिस्ट्रेट सदर समेत तमाम संबंधित अधिकारियों को दी गई है। अतिक्रमण हटाओ अभियान के इस क्रम में पहले दिन पुलिस लाइन तिराहा से डिगिहा तिराहा तक, दूसरे दिन गोलवाघाट से केडीसी तिराहा व केडीसी तिराहा से रोडवेज़ बस स्टैण्ड तक अभियान चलेगा।

बता दें कि नगर क्षेत्र को अतिक्रमण की समस्या से निजात दिलाये जाने के उद्देश्य से बीते शुक्रवार को नगर के व्यापारियों, उद्यमियों, व्यापारिक प्रतिष्ठान संगठनों के पदाधिकारियों, सभासदों व अन्य वरिष्ठ लोगों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा बैठक की गयी थी। जिसमें अतिक्रमण हटाओ अभियान में सहयोग प्रदान करने का आश्वासन भी दिया गया था। अतिक्रमण हटाने के पहले ही सम्बन्धित दुकानदारों/व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के स्वामियों से अपील की गई है कि 27 की दोपहर 2 बजे से पहले नाले-नालियों पर किये गये अवैध अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा अभियान के दौरान अतिक्रमण हटाने के साथ सभी से नियमानुसार जुर्माना भी वसूल किया जायेगा।

By nit

One thought on “बहराइच शहर से दो दिन में हटेगा अवैध अतिक्रमण”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.