इंडो नेपाल बॉर्डर पर पकड़ा गया नेपाली मानव तस्कर, एक नेपाली युवती मुक्त | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

इंडो नेपाल बॉर्डर पर पकड़ा गया नेपाली मानव तस्कर, एक नेपाली युवती मुक्त | New India Times

देहात संस्था को नेपाली सूत्रों से ज्ञात हुआ कि नेपाल की ओर से मानव तस्कर किसी युवती को लेकर दिल्ली की ओर जाने वाले हैं। देहात संस्था के मुख्य कार्यकारी डाॅ जितेंद्र चतुर्वेदी के निर्देशन में देहात संस्था की टीम ने निगरानी शुरू की साथ ही सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल को भी सूचित किया गया।

अपरान्ह 1.45 बजे नेपाल की ओर से एक युवक व एक युवती पैदल आते दिखाई दिए। देहात संस्था द्वारा संचालित “मानव तस्करी रोधी सहायता केन्द्र” रूपैडीहा, बहराईच पर तैनात बूथ स्टॉफ लक्ष्मी गुप्ता के द्वारा दोनों को रोककर पूछताछ शुरू की गयी। युवती घबराहट में अपना नाम पता नहीं बता पा रही थी। दोनों को सशस्त्र सीमा बल के कार्यालय ले जाया गया। पूछताछ करने पर लड़की ने कहा कि यह लड़का हमको शादी व रोजगार का झांसा देकर दिल्ली ले जा रहा था। लड़के ने धमकी दी थी कि कोई पूछे तो बताना दिल्ली में दवा कराने के लिए ले जा रहा हूँ। लड़के ने अपना नाम किशन उर्फ़ बसंत माता का नाम, सुमि पिता का नाम ठगी राम पता रामपुर घोड़ाही जिला-दांग नेपाल बताया।

पूछताछ व काउंसलिंग के बाद युवती को नेपाल की संस्था-टाईनी हैंड्स के संरक्षण में जबकि पकडे गये युवक को नेपाल पुलिस के हवाले किया गया है।

इस प्रक्रिया में ड्यूटी पर तैनात सशस्त्र सीमा बल की महिला आरक्षी- मंजू व सीमा, देहात संस्था के सामुदायिक कार्यकर्ता पवन कुमार, निर्मला साह आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article