बुरहानपुर कलेक्टर सहित 29 आईएएस और 37 आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर/भोपाल (मप्र), NIT:

बुरहानपुर कलेक्टर सहित 29 आईएएस और 37 आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले | New India Times

मध्यप्रदेश सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस और आइपीएस अधिकारियों की सर्जरी करके 1 जून 2019 की रात्रि को 29 आइएएस अधिकारियों और 37 आइपीएस अधिकारियों के तबादलों का आदेश जारी की है। बुरहानपुर के वर्तमान कलेक्टर उमेश कुमार का तबादला करके उन्हें मंत्रालय में उप सचिव बनाया गया है। इन 29 आईएएस अधिकारियों में दो मुस्लिम अधिकारी श्री शमीमउद्दीन और मोहतरमा सूफ़िया फ़ारूक़ी वली भी शामिल हैं। श्री शमीम उद्दीन को मंत्रालय में उप सचिव बनाया गया है जबकि मोहतरमा सूफ़िया को मध्यप्रदेश के रायसेन का कलेक्टर बनाया गया है। बुरहानपुर के कलेक्टर उमेश कुमार के तबादले के बाद किस अधिकारी को बुरहानपुर भेजा जाएगा, इसका खुलासा नहीं किया गया है। यद्यपि चौराहों की चर्चा के अनुसार ज़िले में पूर्व में रह चुकी एक महिला कलेक्टर के आने की संभावनाऐं बताई जा रही हैं। वहीं बुरहानपुर के वर्तमान आयुक्त के तबादले की खबरें हैं। वर्तमान निगम आयुक्त एक के स्थान पर किसी महिला के आने की चकल्लस चौराहों पर है। इन तबादलों को लेकर जनता दरबार ने सोशल मीडिया पर जो पोस्ट डाली है उसके अनुसार विधान सभा चुनाव कराने वाले कलेक्टर का तबादला,शांति पूर्ण रूप से लोकसभा चुनाव निपटाने वाले कलेक्टर का तबादला, आने वाले निगम चुनाव और पंचायत चुनाव के बाद तीसरे और चौथे कलेक्टर इस काम को निपटाएंगे। यह है हमारी प्रशासनिक व्यवस्था?

By nit