खजुराहो लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विष्णुदत्त शर्मा सड़क दुर्घटना में घायल | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

खजुराहो लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विष्णुदत्त शर्मा सड़क दुर्घटना में घायल | New India Times

खजुराहो लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विष्णुदत्त शर्मा सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। कटनी आने के दौरान रास्ते में उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है जबकि वीडी शर्मा के हाथ और आंख में चोट आई है। बताया जा रहा है कि सड़क पर गाड़ी के सामने अचानक आये पशुओं को बचाने में उनका वाहन पलट गया था।

जानकारी के मुताबिक, गुरूवार सुबह खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी वी डी शर्मा पन्ना से कटनी आते समय अमानगंज के आस पास दुर्घटना के शिकार हो गए हैं। सड़क पर अचानक आये मवेशी को बचाने के चक्कर में उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में उनके वाहन को बड़ा नुकसान हुआ है और साथ ही वीडी शर्मा के हाथ और आंख मे चोट आई है। घायल अवस्था में वीडी शर्मा को कटनी लाया गया, जहां डाक्टरों ने हाथ और आँख में चोट बताते हुए आराम करने की सलाह दी है। अब एक्सरे में पता चल सकेगा कि उनके हाथ में फ्रेक्चर है या नही। गौरतलब है कि आज पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सभा की तैयारियों का जायजा लेने वीडी शर्मा प्रवास पर थे। खबर के बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कुशलक्षेम जानने उत्सुक थे। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद भी शर्मा प्राथमिक इलाज के बाद विजयराघवगढ़ जनसम्पर्क के लिए रवाना हो गए हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article