वायुसेना की मेंटेनेंस कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, एयर मार्शल आरकेएस शेरा ने तुगलकाबाद वायुसैनिक अड्डे का किया दौरा | New India Times

अतीश दीपंकर, नई दिल्ली, NIT:

वायुसेना की मेंटेनेंस कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, एयर मार्शल आरकेएस शेरा ने तुगलकाबाद वायुसैनिक अड्डे का किया दौरा | New India Times

अति विशिष्ट सेवा मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल से सम्‍मानित भारतीय वायुसेना की मेंटेनेंस कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (एओसी) एयर मार्शल आर के एस शेरा ने 26 मार्च को तीन दिवसीय दौरे पर तुगलकाबाद स्थित भारतीय वायुसैनिक अड्डे पहुंचे।

इस अवसर पर उनकी पत्‍नी तथा एयरफोर्स वाइव्स एसोसिएशन की क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीमती जसप्रीत शेरा भी मौजूद थीं।

तुगलकाबाद वायुसैनिक अड्डा वायुसेना के विमानों और अन्‍य सैन्‍य उपकरणों के रखरखाव और मरम्‍मत का एक बड़ा डिपो है।

तुगलकाबाद वायुसैनिक अड्डे के एयर ऑफिसर कमांडिंग (एओसी-इन-सी) एयर कमोडोर आरएल नारायणन ने अपनी पत्‍नी तथा एयरफोर्स वाइव्स एसोसिएशन की स्‍थानीय इकाई की अध्‍यक्ष राजलक्ष्मी नारायणन के साथ एयर मार्शल आरकेएस शेरा की अगवानी की और डिपो के प्रमुख कर्मियों के साथ उनका परिचय कराया।

वायुसेना की मेंटेनेंस कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, एयर मार्शल आरकेएस शेरा ने तुगलकाबाद वायुसैनिक अड्डे का किया दौरा | New India Times

एओसी-इन-सी ने सैन्‍य डिपो में विभिन्‍न उत्‍पादक इकाइयों, कैलिब्रेशन सुविधाओं, लॉजिस्टिक्स सेवा इकाइयों , लॉगर यूनिट और अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों का दौरा किया। डिपो कर्मियों के साथ बातचीत के दौरान भारतीय वायुसेना की क्षेत्रीय इकाइयों की परिचालन तैयारियों के तहत उपकरणों की उच्च सेवाक्षमता और गुणवत्‍ता सुनिश्चित करने में उनके द्वारा प्रदर्शित प्रतिबद्धता और कार्यकुशलता की सराहना की। उन्होंने विश्वसनीयता और उत्पादन की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए स्व-निर्भरता हासिल करने के लिए स्वदेशी प्रयासों पर ध्यान देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

एयरफोर्स वाइव्स एसोसिएशन की स्‍थानीय इकाई की महिलाओं द्वारा एयरफोर्स वाइव्स एसोसिएशन की क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीमती जसप्रीत शेरा का गर्मजोशी से स्‍वागत किया गया। श्रीमती शेरा ने इस मौके पर वायुसैन्‍य कर्मियों की संगनियों के साथ बातचीत की और क्षेत्रीय इकाई के प्रयासों में उनकी सक्रिय भागीदारी और सहयोग की प्रशंसा की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.