प्रेस क्लब पीथमपुर के तत्वावधान में वार्षिक ग्रीष्मकालीन शिविर हुआ संपन्न | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

प्रेस क्लब पीथमपुर के तत्वावधान में वार्षिक ग्रीष्मकालीन शिविर हुआ संपन्न | New India Times

प्रेस क्लब पीथमपुर के तत्वावधान में वार्षिक ग्रीष्मकालीन शिविर शुक्रवार को खलघाट रिसोर्ट मेें सम्पन्न हुआ।औद्योगिक नगरी के सभी पत्रकार को साथ लेकर यह शिविर आयोजित किया गया। इस आयोजन में वरिष्ठ पत्रकार राजेश जोहरी, कैलाश सागर, डाॅक्टर देवेन्द्र सिंह कुशवाहा, राजकुमार सोलंकी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण शिविर मेें पीथमपुर के पत्रकारिता क्षेत्र के सभी पत्रकारों ने बढ चढ़कर हिस्सा लिया और माँ नर्मदा किनारे हुए इस आयोजन में सभी पत्रकारों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र व शील्ड अतिथियों द्वारा दिये गए। इस अवसर पर पत्रकारों को पत्रकारिता के गुण सिखाये और अतिथियों ने मार्गदर्शन दिया। सभी पत्रकार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।
अंत में आभार कामिल मेहर ने माना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.