महिला सशक्तिकरण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए गोपाल किरण समाज सेवी संस्था की राधा सैनी "स्त्री शक्ति अवार्ड- 2019" से हुईं सम्मानित | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

महिला सशक्तिकरण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए गोपाल किरण समाज सेवी संस्था की राधा सैनी "स्त्री शक्ति अवार्ड- 2019" से हुईं सम्मानित | New India Times

गंतव्य संस्थान की ओर से महिला सशक्तिकरण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर राधा सैनी को गोपाल किरण समाज सेवी संस्था की जहाँआरा की अनुशंसा पर दिल्ली के हिंदी भवन में दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री मंगतराम सिंघल, पूर्व न्यायाधीश एम सी गर्ग, गांधी हिंदुस्तान साहित्य सभा की अध्यक्ष कुसुम बेन शाह, दिल्ली पुलिस की एसीपी सुरेंद्र कौर, मिसेज यूनिवर्स माया सिंह, गंतव्य संस्थान के अध्यक्ष डॉ अरविंद त्यागी ने शाल ओढ़ाकर आकर्षक सर्टिफिकेट और मोमेंटो प्रदान कर “स्त्री शक्ति अवार्ड 2019 ” से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गोपाल किरण समाज सेवी संस्था के अध्यक्ष श्री प्रकाश सिंह निमराजे इस सम्मान समारोह में उपस्थित थे। वर्तमान में राधा सैनी गोपाल किरण समाज सेवी संस्था से जुड़ी हुई हैं। राधा सैनी कि इस उपलब्धि पर उनके मित्रों शुभ चिंतकों ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है। राधा सैनी जी ने अवार्ड पाने के के बाद ग्वालियर लौटने पर जहाँआरा, श्रीप्रकाश निमराजे, प्रिटी जोसी जी का आभार माना है की इनके प्रयासों की वजह से वह इस मुकाम तक पहुंच सकी हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.