भोपाल की यूथ ब्रिगेड टीम को मिला हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय सम्मान | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल की यूथ ब्रिगेड टीम को मिला हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय सम्मान | New India Times

विगत 23 मार्च शहीद दिवस के अवसर पर कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) में हिमालयन सेवियर्स संस्था द्वारा राष्ट्रीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें भोपाल शहर के एक सामाजिक समूह ‘यूथ ब्रिगेड टीम’ जिसे असमा खान संचालित करती हैं को सामाजिक क्षेत्र में उत्कर्ष प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। यूथ ब्रिगेड समाज के विभिन्न क्षेत्रों में निःशुल्क सेवा प्रदान करती है चाहे रक्तदान हो, स्वास्थ हो, बाल शिक्षा या फिर बुज़ुर्गों के हित में कार्य। इससे पूर्व भी यूथ ब्रिगेड की संचालिका अस्मा खान को कई राष्ट्रीय स्तर के सम्मानों से नवाज़ा जा चुका है। इस मौके पर उनके साथ समूह सदस्य रक्षा व्यास भी मौजूद थीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.