13 साल पुराने चोरी के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

13 साल पुराने चोरी के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

पुलिस थाना कोतवाली ग्वालियर टीम ने 13 साल पुराने मोटरसाइकिल चोरी के प्रकरण में 19/11/2007 से वांटेड स्थाई गिरफ्तारी वारंटी 5000 रूपये का ईनामी नितेश पाठक पुत्र प्रेम उम्र 32वर्ष निवासी ग्राम उरवा थाना पनिहार मंगलवार की रात 9 बजे मुखबिर की सूचना पर गर्री प्रजापति का मकान राजवीर स्कूल के पास गुढ़ा से गिरफ़्तार किया है। नितेश ने अपने साथी राज उर्फ राज वीर राजपूत पुत्र फूल सिंह निवासी ग्राम लक्ष्मण पुरा थाना आयाना जिला औरैया के साथ फरियादी शैलेंद्र कुमार सविता निवासी राय सिंह का बाग लश्कर की मोटर सायकिल हीरो हौंडा पैसन MP07M9536 नजर बाग मार्किट बडा से चुराई थी। टी आई अजय चानना के निर्देशन में प्रधान आरक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान, गजेन्द्र सिंह कुशवाह व आरक्षक संजय नेगी, रामबाबू, जनक सिंह, रमेश की मुख्य भुमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.