पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु सर्वदलीय श्रध्दांजलि सभा का हुआ आयोजन, श्रद्धांजलि सभा में सावरकर की फोटो पर कांग्रेसियों ने जताई आपत्ति | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु सर्वदलीय श्रध्दांजलि सभा का हुआ आयोजन, श्रद्धांजलि सभा में सावरकर की फोटो पर कांग्रेसियों ने जताई आपत्ति | New India Times

शिवसेना के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं इंदौर संभाग प्रमुख पंडित आशीष शर्मा के द्वारा 17 फरवरी 2019,, रविवार को शाम 4 बजे कमल तिराहे पर पुलवामा के 42 शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने और भारत सरकार से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग हेतु सर्वदलीय श्रध्दांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस बैठक में महापौर अनिल भोंसले, पूर्व महापौर अतुल पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता, मोईन अंसारी, दिलीप श्राफ, पूर्व विधायक रामदास शिवहरे, पूर्व विधायिका मंजू दादू, जगदीश कपूर, श्रीमती उमा कपूर, श्रीमती अंजलि गढ़े, सुन्नी संगठन की ओर से क़ारी शकील आलम, इमाम और उलमा की ओर से मौलाना शकील चंद्रकला, बोहरा समाज की ओर से मुल्ला शब्बीर, शिवसेना की ओर से आशीष शर्मा, संत समाज की ओर से बाल्या महाराज, शिया समुदाय की ओर से आबिद क़ज़लबाश उर्फ जानी पहलवान अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से हिदायत उल्ला, विहिप की ओर से श्री सुगंधी के अतिरिक्त अन्य प्रतिनिधियों ने भाग लेकर श्रध्दांजलि सभा को संबोधित किया और पुलवामा के 42 शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भारत सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की गई। इस सर्वदलीय कार्यक्रम में भाजपा का बैनर होने पर पूर्व विधायक रामदास शिवहरे काका ने कहा कि भाजपा का बैनर नही लगना चाहिए। इस पर भाजपा का बैनर हटा लिया गया वहीं किसी हिंदू संस्था के द्वारा वीर सावरकर के फोटो के साथ एक बैनर लगाया गया था, जिसमें यह अंकित था कि हम आप का हार्दिक अभिनंदन करते हैं। इस पर कांग्रेस नेता मोहम्मद इकराम अंसारी गब्बू सेठ ने आपत्ति जताई कि सर्वदलीय बैठक है तो यह बैनर क्यों और अभिनंदन का वाक्य क्यों? इकराम अंसारी गब्बू सेठ की इस आपत्ति पर कांग्रेस की नुमाइंदगी कर रहे पूर्व संसदीय सचिव डाॅक्टर फ़िरोज़ा एहसान अली, अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष सैयद मुश्ताक हुसैन आदि ने इस सर्वदलीय बैठक से किनाराकशी करके चले गए और बगैर कांग्रेसी नेताओं के सर्वदलीय सभा सम्पन्न हुई। कार्यक्रम की विशेषता यह थी कि वक्ताओं की अच्छी तक़रीर पर तालियां बजाने की अनुमति नहीं थी। कार्यक्रम का संचालन मनोज लधवे ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article