19 फरवरी छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर श्री क्षत्रीय मराठा ब्रिगेड द्वारा होगा विशाल महिला वाहन रैली का आयोजन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

19 फरवरी छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर श्री क्षत्रीय मराठा ब्रिगेड द्वारा होगा विशाल महिला वाहन रैली का आयोजन | New India Times

छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती 19 फरवरी को श्री क्षत्रीय मराठा ब्रिगेड द्वारा विशाल महिला वाहन रैली का आयोजन किया जा रहा है।

ब्रिगेड के सचिन साठे ने बताया कि 19 फरवरी को राजवाडा चौक से दोपहर 3 बजे रैली प्रारंभ होगी। इसके पूर्व मराठा समाज बंधुओं द्वारा राजवाडा चौक पर पुलवामा मेें आतंकी हमले के दौरान शहीद सीआरपीएफ के सैनिकों को मौन श्रध्दांजलि दी जाएगी। शिवाजी जयंती के उपलक्ष्य मेंं आयोजित महिला वाहन रैली मेें मराठा समाज की महिलाएं केसरिया साफा बांधकर सम्मिलित होंगी साथ ही मराठा पुरूष भी शामिल रहेंगे। वाहन रैली राजवाडा चौक से होकर आनंद चौपाटी, धानमंडी, मोहन टॉकीज, बस स्टैंड, पट्टा चौपाटी, पो चौपाटी से होकर पुन: राजवाडा पर समाप्त होगी। वाहन रैली के माध्यम से समाज और सशक्त हिन्दू राष्ट्र के नारे का संदेश लेकर निकलेगी। श्री साठे ने समस्त समाज बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर सामाजिक एकजुटता का परिचय देने की बात कही है।

यह जानकारी श्रीमती मुक्ता धवले ने दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article