नसीम शेख, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल के नरेला विधानसभा में आने वाले क्षेत्र प्रभात चौराहे पर आज शाम 4-30 बजे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने 14 फरवरी को पुलवामा में हुए सेना के जवानों पर हमले के विरोध में पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।
विरोध प्रदर्शन में नरेला क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ ही मौलाना अख्तर कासमी, समाजसेवी डॉ रेहान सिद्दीकी, खालिद बेग, आतिफ खान, ज़ाहिद खान, अज्जु भाई, इब्राहिम भाई और मानव अधिकार कार्यकर्त्ता समाजसेवी और पत्रकार मुनिस खान आज़ाद विशेष रूप से उपस्थित थे।
