जौनपुर में बुजुर्ग महिला की जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, आधी रात JCB लेकर पहुंचे दबंग; नाले का रुख मोड़कर तोड़े पिलर | New India Times

गणेश मौर्या, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर (यूपी), NIT:

जौनपुर में बुजुर्ग महिला की जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, आधी रात JCB लेकर पहुंचे दबंग; नाले का रुख मोड़कर तोड़े पिलर | New India Times

शहर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के वाजिदपुर तिराहे पर सिटी टावर के बगल में कथित दबंगों द्वारा जमीन पर कब्जे की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि छह माह पूर्व सरकारी नाले पर अवैध कब्जा करने वाले लोग अब एक बुजुर्ग महिला की जमीन पर कब्जा करने की नीयत से रात में JCB लेकर पहुंच गए। विरोध करने पर पीड़िता के साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।

जौनपुर में बुजुर्ग महिला की जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, आधी रात JCB लेकर पहुंचे दबंग; नाले का रुख मोड़कर तोड़े पिलर | New India Times

मामला नईगंज (थाना कोतवाली) निवासी बुजुर्ग महिला पुष्पलता पत्नी रामकुमार गुप्ता से जुड़ा है। कन्हईपुर मोहल्ले में सिटी टावर के बगल (आराजी संख्या 3 व 4) में उनकी 57×20 फीट की बाउंड्रीवाल से घिरी जमीन और दुकान स्थित है। इसी जमीन के पास से एक सरकारी नाला बहता है।

जौनपुर में बुजुर्ग महिला की जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, आधी रात JCB लेकर पहुंचे दबंग; नाले का रुख मोड़कर तोड़े पिलर | New India Times

आरोप है कि 8 अक्टूबर 2026 की रात करीब 9 बजे विकास सिंह, संदीप सिंह, आशु सिंह और जपाकर मिश्रा अपने 20-25 अज्ञात साथियों के साथ भारी-भरकम JCB मशीन लेकर पीड़िता की खाली जमीन पर पहुंच गए। आरोपियों ने बहते हुए नाले का रुख मोड़कर उसे पीड़िता की जमीन की ओर कर दिया और वहां बने पिलरों को तोड़ना शुरू कर दिया।

किरायेदारों की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस

किरायेदारों से सूचना मिलने पर बुजुर्ग महिला ने मौके पर पहुंचकर विरोध किया। आरोप है कि इस पर आरोपी उग्र हो गए और उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज करने लगे। पीड़िता ने तत्काल डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब काम रुकवाया, तो JCB मशीन को वहां से हटाकर बाहर खड़ा कर दिया गया।

पुलिस के जाते ही दोबारा धमकी देने का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि पुलिस के जाने के बाद आरोपी फिर सक्रिय हो गए। रात करीब 12 बजे जब पुलिस की गाड़ी दोबारा मौके पर पहुंची, तो आरोपी वहां से तितर-बितर हो गए। आरोप है कि जाते-जाते उन्होंने धमकी दी, “112 नंबर पुलिस और प्रशासन तुम लोगों को कब तक बचाएगा? इस बार कब्जा करने से रोका तो जान से मारकर खत्म कर देंगे।”

पहले भी जिलाधिकारी से की जा चुकी है शिकायत

बुजुर्ग महिला के मुताबिक, उनके पति अक्सर बीमार रहते हैं और वह स्वयं भी काफी वृद्ध हैं। उनका आरोप है कि करीब छह माह पहले भी आरोपियों ने सरकारी नाले पर अवैध कब्जा किया था, जिसकी शिकायत जिलाधिकारी जौनपुर और उपजिलाधिकारी सदर से की गई थी।

पीड़िता पुष्पलता ने मांग की है कि उनकी जमीन की निष्पक्ष पैमाइश कराई जाए। उनका आरोप है कि विकास सिंह उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं।

थानाध्यक्ष लाइन बाजार से कार्रवाई की मांग

कथित धमकियों के बाद भय के माहौल में रह रही बुजुर्ग महिला ने थानाध्यक्ष लाइन बाजार को प्रार्थना पत्र देकर मामले का संज्ञान लेने, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.