पुलवामा आतंकी हमले को लेकर उत्तर प्रदेश के ज़िला सिद्धार्थ नगर की जमीअत शुब्बानलमुस्लमीन सोसायटी ने की घोर निंदा | New India Times

अबरार अहमद खान, सिद्धार्थ नगर/लखनऊ (यूपी), NIT:

पुलवामा आतंकी हमले को लेकर उत्तर प्रदेश के ज़िला सिद्धार्थ नगर की जमीअत शुब्बानलमुस्लमीन सोसायटी ने की घोर निंदा | New India Times

कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले को लेकर उत्तर प्रदेश के ज़िला सिद्धार्थ नगर की जमीअत शुब्बानलमुस्लमीन सोसायटी ने घोर निंदा की है।

कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले की घोर निंदा करते हुए जमीअत शुब्बानलमुस्लमीन सोसायटी के अध्यक्ष मौलाना मोहम्मद अरशद नूरी ने जारी प्रेस नोट में शहीद हुए 42 वीर जवानों कीआत्मा की शांति और शहीद सैनिकों के परिजनों को गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना अल्लाह से की है। उन्होंने ने कहा कि मज़हब इस्लाम दहशत गर्दी की सख्त विरोधी है जिसका अंदाज़ अल्लाह के रसूल की इस हदीस से लगाया जासकता है जिस में कहा गया है कि,
“अगर किसी व्यक्ति ने किसी व्यक्ति की अन्यायपूर्ण तरीके से हत्या कर दी, तो उसने पूरी मानवता की हत्या कर दी।”
हम अल्लाह से शांति और सुरक्षा के लिए प्रार्थना करते हैं। साथ ही साथ हमारी कमेटी हुकूमत से मांग करती है कि इस आतंकवादी हमले का मुँह तोड़ जवाब दे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.