यूनिक पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने शैक्षिक भ्रमण के तहत किया महाराजा प्रोसेस हाउस का अवलोकन | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

यूनिक पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने शैक्षिक भ्रमण के तहत किया महाराजा प्रोसेस हाउस का अवलोकन | New India Times

यूनिक पब्लिक स्कूल की मुख्य संचालिका श्रीमती आरिफा सैयद फरीद सेठ ने बताया कि यूनिक पब्लिक हाई स्कूल की कक्षा 8 में अध्ययनरत छात्राओं शिक्षा के साथ साथ हुनर मंदी का व्यवहारिक ज्ञान उपलब्ध कराने के तहत कपड़े के उत्पादन की व्यवहारिक जानकारी देने के लिए महाराजा प्रोसेस का अवलोकन कराया गया। जहां छात्राओं ने कपड़े की डाइंग, ब्लीच और पैकेजिंग की जानकारी प्राप्त की । साथ ही बायलर में स्टीम के माध्यम से मशीनें किस प्रकार काम करती हैं, इस की जानकारी भी छात्राओं ने प्राप्त की तथा उद्योगों से निकलने वाले गंदे पानी का उपयोग किस तरह किया जाता है इस की जानकारी भी छात्राओं ने हासिल की। करीब दो घंटे तक के इस शैक्षिक भ्रमण में छात्राओं ने प्रोसेस हाउस में रहकर वहां के संचालक से तकनीकी ज्ञान प्राप्त करके अपने ज्ञान में अभिवृद्धि की। इस अवसर पर पर महाराजा प्रोसेस के संचालक एंव समाजसेवी सैयद फरीद सेठ और स्कूल का स्टाफ मौजूद था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article