लोकसेवा आयोग व स्पर्धा परीक्षा अभ्यासकेंद्र का हुआ उद्घाटन, युवा पीढ़ी के लिए यूसुफ़ खान फ़ाउंडेशन का नया और सराहनीय उपक्रम | New India Times

ओवैस सिद्दीकी, ब्यूरो चीफ अकोला (महाराष्ट्र), NIT:

लोकसेवा आयोग व स्पर्धा परीक्षा अभ्यासकेंद्र का हुआ उद्घाटन, युवा पीढ़ी के लिए यूसुफ़ खान फ़ाउंडेशन का नया और सराहनीय उपक्रम | New India Times

यूसुफ खान फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर युवाओं के लिए मार्गदर्शन कार्यक्रम और लोकसेवा आयोग और अन्य स्पर्धा परीक्षाओं की तैयारी हेतु अभ्यसकेंद्र “परवाज़” का उद्घाटन किया गया। अकोला महानगर पालिका के विपक्षीय नेता साजिद खान पठान की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगरसेवक मो इरफान, सुधीर ढोणे, सज्जाद हुसैन, अकोला कच्छी मेमन जमात के अध्यक्ष जावेद जकारिया, अनवर शेरा भाई और शहर के युवा बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत में संस्था के संचालक जव्वाद पटेल (राष्ट्रीय युवा पुरस्कार्थी) ने देश के विकास में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। मा साजिद खान पठान ने अपने अध्यक्षिय भाषण में उपस्थित युवाओं संबोधित करते हुए मार्गदर्शन किया व संस्था के उपक्रमों को ख़ूब सराहा और अन्य मुख्य अतिथियों ने अभ्यास केंद्र के महत्व के बारे में अपने विचार व्यक्त किए।
संस्था के गुरु डॉ जफर पटेल ने लोकसेवा आयोग व स्पर्धा परीक्षा की तैयारी पर मार्गदर्शन किया साथ ही युवाओं को गुरूमंत्र भी दिया। संस्था की ओर से मुख्यअतिथियों को सम्मानचिन्ह दिया गया। संस्थापक वजाहत खान ने सभी को धन्यवाद देकर आभार व्यक्त किया साथ ही अभ्यास केंद्र का लाभ उठाने का आवाहन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संचालक मंडल, पदाधिकारी और सभी कार्यकर्ताओं का योगदान रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.