भिंड नगर के प्रमुख मार्गों पर निकली विशाल विवेक संदेश यात्रा | New India Times

अविनाध द्विवेदी/विवेक भदौरिया, भिंड (मप्र), NIT:

भिंड नगर के प्रमुख मार्गों पर निकली विशाल विवेक संदेश यात्रा | New India Timesविवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी और अनेक समाजसेवी संगठनों के तत्वाधान में आज नगर के प्रमुख मार्गों पर विशाल विवेक संदेश यात्रा निकाली गई। यात्रा में करीब आधा दर्जन स्कूलों के 1000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। आधा दर्जन झांकियों में स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्रों का चित्रण किया गया। यात्रा सुभाष चंद्र तिराहे से प्रारंभ होकर गांधी मार्केट पहुंची जहां पर जाने-माने बुद्धिजीवी शैलेश नारायण सिंह कुशवाह के संबोधन के साथ यात्रा समाप्त की गई। श्री सिंह ने अपने उद्बोधन में जन आव्हान किया कि नर सेवा ही नारायण सेवा है जो व्यक्ति गरीबों की मदद करता है वह सदैव जीवन में सफल होता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.