नगर अमानगंज में नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत व सम्मान | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ पन्ना (मप्र), NIT:

नगर अमानगंज में नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत व सम्मान | New India Timesनगर कांग्रेस कमेटी अमानगंज द्वारा गुरुवार को स्थानीय रेस्ट हाउस में कमलनाथ विचार सद्भावना मंच एवं अल्पसंख्याक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान फूल मालाओं एवं गुलाल रोली से किया गया। नगर के स्थानीय रेस्ट हाउस में पूर्व युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष आशीष दुबे योजना समिति के अध्यक्ष अश्विनी भटनागर प्रदेश किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बुंदेला मुख्य अतिथि के तौर पर एवं वरिष्ठ कांग्रेसी प्रवीण भटनागर नगर मीडिया प्रभारी प्रमोद बर्मा एवं आईटी सेल के ब्लॉक अध्यक्ष विनय दहायत उपस्थित रहे कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया । महिला बाल विकास आंगनवाडी कांग्रेस के ब्लाक समंवयक एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष की अध्यक्षता में कार्यक्रम को संचालन किया गया सभी वक्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियो को बधाई एवं शीर्ष नेताओं का आभार हुए क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूत करने की बात कही गयी तथा विधानसभा चुनाव में मेहनत कर जीत दिलाने के लिए आभार व्यक्त किया। नव नियुक्त पदाधिकारियो में मुख्य रूप से जितेंद्र दुवेदी जिला उपाध्यक्ष कमलनाथ विचार सद्भावना मंच, इक़बाल खान (बल्लु मिस्त्री ) ब्लाक अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, अभिषेक दुबे ब्लाक अध्यक्ष कमलनाथ विचार सद्भावना मंच अमानगंज,अशरफ मंसूरी जिला महासचिव कमलनाथ विचार सदभावना मंच गजराज सिंह एवं अरविंद चौरसिया को ब्लाक उपाध्यक्ष, जयपाल सिंह ब्लाक सचिव अमानगंज नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी हरि चौधरी, शुभम सिंह रजऊ राजा, सुनील रजक, नरेश सिंह, टिल्लू वर्मन, धुराम चौधरी, मुन्ना चौधरी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article