संजय तिवारी बरघाट को जगतगुरु शंकराचार्य जी ने दिया प्रदेश संगठन मंत्री का आशीर्वाद | New India Times

पीयूष मिश्रा, ब्यूरो चीफ सिवनी (मप्र), NIT:

संजय तिवारी बरघाट को जगतगुरु शंकराचार्य जी ने दिया प्रदेश संगठन मंत्री का आशीर्वाद | New India Times

सनातन धर्म के लिए कार्य कर रही संस्था राष्टीय हिंगलाज सेना के कार्यकर्ताओं का दल राष्टीय महासचिव श्रीराम बघेल के नेतृत्व में जगत गुरु स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती शंकराचार्य महाराज श्री से मिला और जिले में आयोजित शंकराचार्य नेत्रालय शिविर की तैयारी की जानकारी महाराज श्री को दी गयी। सनातन धर्म के लिए सम्पूर्ण देश मे राष्टीय अध्यक्ष लक्ष्मीमणी दीदी के नेतृत्व में हिंगलाज सेना कार्य कर रही है जो सनातन धर्म की रक्षा के साथ साथ अनेक जनकल्याणकारी कार्यक्रम महाराज श्री की इच्छा अनुसार संपादित करती है जिस पर सेवा भाव से प्रेरित होकर राष्टीय महासचिव श्रीराम बघेल ने संजय तिवारी की जानकारी महाराज श्री को दी, जिस पर जगतगुरु शंकचार्य महाराज श्री ने संजय तिवारी बरघाट को प्रदेश संगठन मंत्री के रूप में सनातन धर्म की संस्था में सेवा देने का आशिर्वाद प्रदान करते हुए नियक्ति पत्र प्रदान किया।

संजय तिवारी बरघाट को जगतगुरु शंकराचार्य जी ने दिया प्रदेश संगठन मंत्री का आशीर्वाद | New India Times

महासचिव के नेतृव में संजय तिवारी, पवन शुक्ला, श्रीमती शिवकुमारी राउत, अविनाश तिवारी शिक्षक देवकीनंदन पांडे व संतोष सूर्यवंशी ने प्रमुख रूप से गुरुदेव का आशिर्वाद प्राप्त किया साथ ही सभी ने अपील की है कि सनातन धर्म की उत्पत्ति सृष्टि की उत्पत्ति के साथ ही हुई है ये हमारी अनुपम धरोहर है इसका संरक्षण हमारा धर्म है इसलिये इस संस्था से प्रत्येक सनातनी को जुड़ना चाहिए और ये जोड़ने का कार्य ही हम हिंगलाज सेना के कार्यकर्ता का प्रमुख कार्य है जिससे हम अपना ओर मानव समुदाय के जीवन को सफल बना सकें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.