शाहजहांपुर में 25 अक्टूबर को होगा 101 कन्याओं का सामूहिक विवाह, सर्वधर्म सद्भाव का दिया जाएगा संदेश | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शाहजहांपुर में 25 अक्टूबर को होगा 101 कन्याओं का सामूहिक विवाह, सर्वधर्म सद्भाव का दिया जाएगा संदेश | New India Times

शाहजहांपुर जिले में सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सर्वधर्म सद्भाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 25 अक्टूबर 2026 को खिरनीबाग में 101 कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। समाजसेवी विनय अग्रवाल (परी नमकीन वाले) की ओर से आयोजित इस समारोह में सभी धर्मों और जातियों की कन्याओं का विवाह कराया जाएगा।
इसी क्रम में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में विवाह के लिए चयनित कन्याओं को शादी के अवसर पर पहनने के लिए वस्त्र भेंट किए गए। आयोजक विनय अग्रवाल ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न कराना और समाज में प्रेम, एकता तथा भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। आयोजन के माध्यम से सामाजिक सहयोग और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने वाले सभी 101 जोड़ों को आशीर्वाद के साथ गृहस्थी में उपयोग होने वाली आवश्यक वस्तुएं और उपहार भेंट किए जाएंगे, ताकि नवदंपति अपने वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत बेहतर ढंग से कर सकें।
समारोह को व्यवस्थित और भव्य रूप देने के लिए खिरनीबाग में पंडाल, खानपान, सुरक्षा व्यवस्था और अतिथियों के स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। यह आयोजन सामाजिक एकता, सर्वधर्म सद्भाव और जरूरतमंद परिवारों की सहायता का संदेश देगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.