एस.डी.एम. प्रीति संघवी ने केमिकल फैक्ट्री को किया सील | New India Times

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ झाबुआ (मप्र), NIT:

एस.डी.एम. प्रीति संघवी ने केमिकल फैक्ट्री को किया सील | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर औद्योगिक क्षेत्र में चल रही सेफ फाईन केमिकल फैक्ट्री को अवैध कारोबार करने के आरोप में एसडीएम प्रीती संघवी ने बुधवार दोपहर को सील कर दिया। एसडीएम प्रति संघवी के द्वारा दल बल के साथ पहुंच कर की गई कार्रवाई की प्रशंसा की जा रही है।

नगर की जनता को प्रदूषण के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को शिकायत करने के बाद भी कार्यवाही नहीं हुई थी, बुधवार को एसडीएम प्रीति संघवी ने दल बल के साथ चालू केमिकल कारखाने को सील किया। विगत कई वर्षों से मेघनगर के औद्योगिक क्षेत्र में गुजरात व अन्य राज्यों से प्रतिबंधित केमिकल फैक्टरी औद्योगिक क्षेत्र में बेरोक टोक चल रही है एवं जिला प्रशासन ने भी कभी ऐसी फैक्ट्रियों की शुध नहीं ली जो या तो अवैध रूप से चल रही हैं या सुरक्षा नियमों को ताक पर रखकर चला रहे हैं। बताने वाले तो यहां तक बता रहे हैं कि फैक्ट्रियों में जहरिले केमिकल से पेट्रोल बनाने का भी गोरखधंधा वर्षों से चल रहा है तो कई फैक्ट्रियों में पेस्टिसाइड की रिपैकिंग भी हो रही है, इन फैक्ट्रियों से या तो जहरीली गैस हवाओं में घुल रही है या बदबू फैला रही हैं किंतु जिला प्रशासन एवं एकेवीएन के अधिकारी किन संबंधों के चलते चुप बैठे हैं वह समझ से परे है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.