सन शाइन‌ डाइग्नोस्टिक सेंटर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट बहराइच व डिप्टी सीएमओ ने छापेमारी कर‌ अवैध रूप से चल रहे सेंटर को किया सीज‌ | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ बहराइच (यूपी), NIT:

सन शाइन‌ डाइग्नोस्टिक सेंटर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट बहराइच व डिप्टी सीएमओ ने छापेमारी कर‌ अवैध रूप से चल रहे सेंटर को किया सीज‌ | New India Times

बहराइच जिला के मिहींपुरवा कस्बे में संचालित सन शाइन‌ डाइग्नोस्टिक सेंटर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट बहराइच राजेश श्रीवास्तव व डीप्टी‌ सीएमअो ने छापेमारी कर‌ अवैध रूप से चल रहे इस सेंटर को सीज‌ कर दिया है।
बुधवार को शाम 5 बजे जैसे ही‌ सरकारी गाड़ी डाइग्नोस्टिक सेंटर के सामने पहुंची कि वहाँ मौजूद डाॅक्टर मरीजों को सेंटर में बंद कर भाग निकले। मरीज़ अपने को बंद पाकर काफी भयभीत हो गये। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राजेश श्रीवास्तव ने मरीजो को ढांढस बधाया। उन्होने तहसील प्रशासन को इसकी सूचना दी। मौके पर तहसीलदार केशव प्रसाद व मोतीपुर के एसएचअो हेमंत गौड़ ने पहुंच कर ताला तोड़ने की बात की उसी समय एक कर्मचारी ने आकर डाइग्नोस्टिक सेंटर का ताला तोड़ा।

सन शाइन‌ डाइग्नोस्टिक सेंटर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट बहराइच व डिप्टी सीएमओ ने छापेमारी कर‌ अवैध रूप से चल रहे सेंटर को किया सीज‌ | New India Times

डाइग्नोस्टिक संचालक अालोक शर्मा निवासी नानपारा मौके पर मौजूद नहीं मिले, वहां मौजूद 9 मरीजो से प्रशासन ने कलमबंद बयान लिया। सभी मरीजों के पास सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मिहीपुरवा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डाॅ राम नरायन वर्मा के भेजे पर्चे मिले तथा वहाँ मौजूद जांच की मशीनें, चिकित्सकीय उपकरण, एक प्रिंटर, लैपटॉप, बैटरी समेत पूरे डायग्नोस्टिक सेंटर को सीज़ कर सरकारी ताला लगा दिया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.