अपराधियों में खौफ के साथ जनता के प्रति संवेदनशीलता जरूरी: गृह एवं जेल मंत्री बाला बच्चन | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

अपराधियों में खौफ के साथ जनता के प्रति संवेदनशीलता जरूरी: गृह एवं जेल मंत्री बाला बच्चन | New India Times

गृह एवं जेल मंत्री बाला बच्चन ने पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर पुलिस व्यवस्थाओं में कसावट लाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस का अपराधियों में खौफ और जनता के प्रति संवेदनशील होना चाहिये।

गृह मंत्री श्री बच्चन ने कहा कि संसाधनों की कमियों को दूर किया जायेगा। प्रयास ऐसे हों कि अपराधों में कमी आये। गंभीर अपराधों में तत्काल एफआईआर हो। श्री बच्चन ने कहा कि पुलिसिंग में आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जाये।पुलिस बल का काम ऐसा हो कि कानून के नजरिये से मध्यप्रदेश आदर्श राज्य बन सके।
सड़क दुर्घटना के बढ़ते हुए आंकड़ों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्रवार आंकडे़ प्रस्तुत किये जाये। सड़क दुर्घटनाओं का कारण अशिक्षा और जागरूकता में कमी हो सकती है। इस पर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि आज की आवश्यकता थाना क्षेत्रों को परिणामोन्मुखी बनाना है।

अपराधियों में खौफ के साथ जनता के प्रति संवेदनशीलता जरूरी: गृह एवं जेल मंत्री बाला बच्चन | New India Times

पुलिस महानिदेशक श्री ऋषि कुमार शुक्ल ने बैठक में पुलिस बल की गतिविधियों की जानकारी दी। पहले सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने परिचय दिया। बैठक में आतंरिक सुरक्षा, साम्प्रदायिक हिंसा, किसान आंदोलन, मॉब-लिचिंग, पदोन्नति, महिला अपराध, साइबर क्राइम, डॉयल-100, सेफ सिटी और बजट पर चर्चा हुई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.