इम्तियाज़ चिश्ती, ब्यूरो चीफ दमोह (मप्र), NIT:

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने आज प्रात: उत्कृष्ट विद्यालय दमोह पहुंचकर छात्रों का उत्साह वर्धन करते हुये कहा कि अपने जीवन में तरक्की के लिये कड़ी मेहनत करें। शासन द्वारा दी जा रही कोचिंग सुविधा का लाभ उठायें। उन्होंने 11 वीं और 12 वीं के छात्रों को सलाह दी कड़ी मेहनत करें।
श्री सिंह ने कहा अच्छे संस्थानों में जाने का मन बना देश के सर्वश्रेष्ठ कॉलेज में आपको सम्मान व संतुष्टी भी मिलेगी।

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने छात्रों से कहा मध्यप्रदेशसरकार द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय के छात्रों को मेडिकल,इंजीनियरिंग की कोचिंग सुविधा दी जा रही है, इसका लाभउठायें। उन्होंने कहा पहले छात्रों को दिल्ली जैसे महानगरों मेंकोचिंग अध्ययन के लिये जाना होता था, अब यह सुविधाआपको अपने स्कूल में मिल रही हैकोचिंग क्लास में जाकरछात्रों से भी चर्चा की और चल रही पढ़ाई की जानकारी भीली।इसके पूर्व कलेक्टर संस्था के सभी छात्रों को टिप्स देते हुये खूब कड़ी मेहनत करने का आव्हान किया। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री हसन, प्राचार्य श्री पाण्डे और टीआई आर.के. गौतम भी मौजूद रहे।
