वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

मैलानी खीरी के गांव चलतुआ थाना सेहरामऊ क्षेत्र में बाइक सवारों को मैलानी-पलिया हाइवे पर सामने से आ रही इनोवा गाड़ी संख्या यूपी 04 ई 5005 ने जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के आगे का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और इनोवा कार सड़क के नीचे लगे पत्थर से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें बैठा ड्राइवर मोके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार बाइक सवार छोटे लाल (45) निवासी पिपरा पटिहन थाना सेहरामऊ व लाल चन्द्र (65 ) निवासी गांव चलतुआ थाना सेहरामऊ अपनी मोटरसाइकिल संख्या यूपी 26 एए 5870 से मैलानी जा रहे थे कि तभी मैलानी की तरफ से तेज गति से आ रही इनोवा गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक छोटे लाल और उसके पीछे बैठे लाल चन्द्र दोनों जोरदार टक्कर से सड़क पर दूर जाकर गिरे जिस कारण पर बैठे दोनों को सिर और हाथ पैरों में गंभीर चोट आई हैं। मौके पर मौजूद थाना मैलानी उपनिरीक्षक अजय कुमार मिश्रा और आस पास के ग्रामीणों द्वारा 108 एम्बूलेंस वाहन को सूचना दी गई।व जिसके बाद 108 एम्बूलेंस वाहन मौके पर पहुंचकर घायलों को पीएचसी मैलानी में लेकर पहुंचा लेकिन गंभीर हादसे के शिकार घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने सीएचसी बांकेगंज रेफर कर दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इनोवा कार तेज गति से आ रही थी जिसके कारण सामने से आ रही बाइक को देखकर चालक ने नियत्रंण खो दिया।
