प्राथमिक विद्यालय खिरकन में हुआ खसरा-रूबेला का टीकाकरण | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ झांसी (यूपी), NIT:

प्राथमिक विद्यालय खिरकन में हुआ खसरा-रूबेला का टीकाकरण | New India Times

पूरे उत्तर प्रदेश में खसरा-रूबेला टीकाकरण अभियान जारी है। अभियान के तहत 9 माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को टीका लगाया जा रहा है। प्राथमिक विद्यालय खिरकन में शासन की महत्वाकांक्षी योजना के अन्तर्गत खसरा और रूबेला का टीकाकरण हुआ।

प्रधानाचार्य नोमान ने एनआईटी संवाददाता को बताया कि ज़िला स्वास्थ्य समिति झांसी के बैनर तले स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों का टीकाकरण किया। प्रधानाचार्य नोमान ने विद्यालय प्रबन्ध समिति के समक्ष विशेष निर्धारित तिथि में विद्यालय प्रांगण में टीकाकरण कराया। इसमें नामांकित बच्चों सहित अन्य बच्चों को भी लाभान्वित किया गया। इस दौरान अभिभावक भी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.