ट्राला और पिकप में भीषण टक्कर, दो की मौत आधा दर्जन से अधिक घायल | New India Times

इम्तियाज चिश्ती, ब्यूरो चीफ दमोह (मप्र), NIT:

ट्राला और पिकप में भीषण टक्कर, दो की मौत आधा दर्जन से अधिक घायल | New India Times

दमोह से जबलपुर स्टेट हाइवे पर जलहरी गांव में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

ट्राला और पिकप में भीषण टक्कर, दो की मौत आधा दर्जन से अधिक घायल | New India Times

मिली जानकारी के अनुसार जबलपुर के मझौली के मजदूरों से भरी पिकअप ओवरटेक के दौरान हैवी पाईपों से भरे ट्राले और सामने से आ रहे ट्रक की दोहरे एक्सीडेंट की शिकार हो गई। दमोह जिले के जबेरा थाना छेत्र में हुये हादसे में पिकअप के सामने के हिस्से के परखच्चे उड़ गये वही दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को 108 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ट्राला और पिकप में भीषण टक्कर, दो की मौत आधा दर्जन से अधिक घायल | New India Times

तेज रफ्तार पिकअप पीछे से ओवरटेक करने के चक्कर मे दुर्घटना ग्रस्त हुई जिससे सड़क के दोनों ओर घंटों जाम के हालात बन गये। ख़बर लगते ही जबेरा पुलिस सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे जिन्होंने फौरन घायलों को 108 की मदद से जिला अस्पताल भेजा। इस दुर्घटना में आधा दर्जन से भी ज्यादा लोगों को चोट आई और दो लोगों की मौत हो गई। जिसमे मझौली के अमोदा और सुरई निवासी मजदूर दुर्गेश और सुरजीत की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.