मेहलक़ा अंसारी, ब्यूरो चीफ बुरहानपुर (मप्र) NIT:

विगत कुछ सप्ताह से सिंधी बस्ती क्षेत्र में डेंगू फैलने से कोई 100 से अधिक लोगों के पीड़ित होने से ज़िला प्रशासन ने इस बीमारी से रोकथाम के अनेक प्रयास किये।

कलेक्टर डाक्टर सत्येंद्र सिंह के जिला आयुष मार्गदर्शन में एंव ज़िला आयुष अधिकारी डॉ. मोहम्मद कलीम अंसारी के निर्देशन में आयुष विभाग की गतिविधियों के तहत डेंगू और चिकनगुनिया के नि:शुल्क इलाज एंव औषधि वितरण हेतु यूनानी चिकित्सा शिविर का आयोजन आँगनवाड़ी क्रमांक 1 राजू नगर, बालक छात्रावास राजू नगर, आँगनवाड़ी क्रमांक 1एंव 2 जयसतंभ वार्ड में किया गया, जिसमें डॉ एजाज अनवर अंसारी (यूनानी चिकित्सा अधिकारी शासकीय यूनानी औषधालय दाऊद पुरा बुरहानपुर) द्वारा डेंगू एवम चिकनगुनिया से बचाव हेतू यूपेटोरियम परफोरेटियम 200 का नि:शुल्क वितरण 325 लोगो को किया गया एंव डेंगू चिकनगुनिया से रोकथाम के तरीकों की समझाइश भी मरीज़ों को दी गई।
