भोपाल पुलिस ने चेन लुटेरे गिरोह का किया पर्दाफाश | New India Times

अबरार अहमद खान, स्टेट ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल पुलिस ने चेन लुटेरे गिरोह का किया पर्दाफाश | New India Times

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लगातार हो रही चेन लूट की घटनाओं को देखते हुये उप महानिरीक्षक श्री धर्मेन्द्र चौधरी द्वारा उन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा को निर्देशित किया गया था।

पुलिस अधीक्षक द्वारा एक विशेष टीम गठन किया गया साथ ही साथ मुखबिरों को भी साक्रीय किया गया इस बीच उक्त टीम को मुखबिर से सूचना मिला कि
एक व्यक्ति हीरो होंडा मोटर सायकिल लेकर सैकेंड स्टॉप से माता मंदिर की तरफ आ रहा है, तत्काल थाना कमला नगर की पुलिस मौके पर मुखबिर के बताये गये हुल्ये के आधार पर एक व्यक्ति को पकड़ कर जब उससे पूछ ताछ की तो उसने दो पहिया वाहन MP04 MT 0390 चोरी का होना बतया । पकड़े गये आरोपी ने अपना नाम जाहिद उर्फ भोलू ईरानी निवासी रायसेन बताया । साथ ही साथ यह भी बताया कि उसके भाई अप्पा हुसैन और जुल्फीकर द्वारा करीब 20 दिन पूर्व हबीबगंज थाना क्षेत्र से एक महिला के गले से सोने की चैन लूटी थी।
जाहिद की निशानदेही पर आरोपी अप्पा हुसैन और जुल्फीकर को भी हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने हबीबगंज में 1, ऐशबाग में 1, पिपलानी में 1 और गोविंदपुरा से 2 लूट की वारदातें कबूली हैं।

पूकड़ाए गए आरोपी ईरानी गिरोह के सदस्य हैं। आरोपियों से एक डेढ़ तोला सोने की चैन, 4 ग्राम सोने की चैन का टुकड़ा, एक तौला वजनी सोने की चैन और दो अन्य सोने की चैन बरामद की गई है।इस संबंध में पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। पूछताछ में अन्य कई वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.