वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील गोला गोकर्णनाथ नगर में जन मानव सेवा संस्थान गोला के द्वारा जनवरी माह से चल रहे किशोरी सुरक्षा अभियान के तहत लगातार 10वें माह कार्यक्रम का आयोजन संस्थान अध्यक्ष मुकेश गुप्ता की अध्यक्षता में हुआ जिसमें श्री लोने सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय, तीर्थ व त्रिलोक गिरि मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय, त्रिलोक गिरि मार्ग की 13 वर्ष से ऊपर की किशोरियों को एकत्र कर संस्थान की महिला पदाधिकारियों ने सिनेटरी नैपकिन युक्त किशोरी सुरक्षा किट निःशुल्क वितरित की व किशोरियों से रूबरू होकर उनका हाल जाना व नारी के मातृत्व बनने की स्वाभाविक प्रक्रिया मासिक धर्म के समय होने वाली परेशानियों से अवगत हुई जिसका महिला पदाधिकारियों ने समुचित घरेलू उपाय बताकर किशोरियों के मन में उपजे प्रश्नों का हल बताया।
इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष मुकेश कुमार, गौरव पूरी, जितेश मेहता, डॉ अश्वनी वर्मा, श्रीमती नीलम, सुनीता, नीतू सिंह, कुमुद मेहता, पूर्ति पुरी, आशी व स्कूल स्टाफ में श्री लोने सिंह की प्रधानाध्यापिका मंजुलता जी, त्रिलोक गिरि विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सरोजबाला जी, प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य राम कुमार जी, पूर्व सभासद काशी विश्वनाथ जी सहित छात्राओं की महिला अभिवावक मौजूद रहीं।
