बालिका की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, मां ने लगाया गला दबाकर हत्या किये जाने का आरोप, पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

बालिका की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, मां ने लगाया गला दबाकर हत्या किये जाने का आरोप, पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर-खीरी के थाना कोतवाली फूलबेहड़ के अंतर्गत गांव में एक नाबालिक कक्षा 9 की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की मां ने गांव के ही परिवार के लोगों पर रस्सी से गला दबाकर हत्या किये जाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची फूलबेहड़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार मृतका के साथ रेप की घटना की रिपोर्ट 2 अक्टूबर 2018 को थाना फूलबेहड़ में दर्ज हुई थी जिसमें पीड़िता मृतका का मेडिकल निरीक्षण भी कराया गया था और पुलिस मामले की विवेचना कर रही थी। वहीं मृतका की मां पुलिस पर आरोपी रज्जन को गिरफ्तार करने का दबाव बनाया जा रहा था इसके लिए कई प्रार्थना पत्र पुलिस अधीक्षक खीरी को भी दिए थे जिसमें आरोप लगाया गया था कि आरोपी किसी समय हमारे परिवार की हत्या कर सकता हैं लेकिन मेडिकल परीक्षण में रेप की पुष्टि न होने के बाद विवेचना जारी थी इसकी जानकारी मृतका की मां को होने से आहत थी और दिनांक 24– 10–2018 को मृतका की मां द्वारा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया था जिससे उन्होंने अपनी बेटी की हत्या किये जाने की आशंका जताई थी और दिनांक 25-10-2018 को समय लगभग 11:00 बजे उसकी लाश उसी के घर के अंदर पड़ी मिली मृतका की मां ने बताया कि वह अपने स्कूल तेतारपुर पश्चिम स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षण कार्य करने गई थी और मृतका अपने विद्यालय गई थी विद्यालय से परीक्षा देकर वह लगभग 10:30 बजे अपने घर वापस आ गई थी वहां घर के पीछे दरवाजे की कुडी खोलकर गांव के ही सुरेन्द्र ने ही उसकी लड़की की रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी है। वही ग्रामीणों की जुबानी मानें तो मृतका की मां गत दो माह पूर्व दो लोगों के विरुद्ध बलात्कार का झूठा मुकदमा लिखवाने का प्रयास किया था और पैसा लेकर सुलह समझौता भी कर चुकी है जिसके शपथ पत्रों की छायाप्रतियां साक्ष्य के लिए काफी हैं , मृतका की मां से गांव के ही एक दूसरे जाति के व्यक्ति से अरसे से चल रहे अवैध सम्बन्ध चल रहे थे जिसका विरोध पूरे परिवार ने किया था जिससे मृतका की मां परिवार वालों पर काफी खिन्न रहती थी और एक बार परिवार के ही सदस्य पर बलात्कार करने का प्रार्थना पत्र फूलबेहड़ में दिया था और पैसा लेकर सुलह समझौता भी कर लिया था।
कही प्रेम प्रसंग में बाधक बन रही बालिका को रास्ते से हटाने के प्रयास में तो नही रची गई साजिश।
ग्रामीणों व दूसरे पक्ष के दृारा मिली जानकारी पर गौर करें व सत्य मानें तो मृतका की मां का गांव के ही मनोहर लाल शर्मा से काफी अरसे से प्रेम प्रसंग चल रहा है। अक्सर यह गांव से लखीमपुर आकर इससे मिलती थी और स्कूटी से शहर में टहलती भी देखी गयी है। इनके प्रेम प्रसंग में यह लड़की बाधा बन रही थी। इसलिए तो शायद इसको रास्ते से हटाने का सुनियोजित कुचक्र रचकर परिवार के उन सदस्यों को फसाने का प्रयास किया गया जो इनके अवैध सम्बन्धो का विरोध करते आ रहे थे। सबसे अहम सवाल यह है जिस पर 376 आई पी सी जैसा संगीन अपराध दर्ज होगा वह परिवार स्वयं मे पुलिस गिरफ्त से बचने को भागता फिरेगा या फिर दिन के उजाले मे पीड़िता के घर के अन्दर घुसकर उसकी हत्या करेगा। फिलहाल मामला विवेचना का है घटना की वास्तविकता का खुलासा विवेचना के बाद ही होगा। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
इस सम्बन्ध मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली फूलबेहड़ विधा दिवाकर ने बताया कि परिजनों दृारा मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 347/2018 धारा 302 आई पी सी के अंतर्गत तीन लोगो पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना जारी है शीघ्र ही दूध का दूध पानी का पानी कर दिया जायेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.