गांजा की खेती करने वाले किसान पर मामला दर्ज, एक बीघा खेत से 4.5 लाख का गांजा बरामद | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ धुले (महाराष्ट्र), NIT:

गांजा की खेती करने वाले किसान पर मामला दर्ज, एक बीघा खेत से 4.5 लाख का गांजा बरामद | New India Times

धुले जिला के शिरपुर तहसील के सांगवी में खेत में किसान
गोपीचंद राम सिंग पावरा गांजा की खेती करता है, इस तरह की सूचना मिलने के बाद ज़िला पुलिस अपराध शाखा के इंस्पेक्टर हेमंत पाटिल, सहायक पुलिस निरीक्षक किरण कुमार खेडकर ने मिलकर छापा मारा और गांजा की खेती का मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से साढे चार लाख रूपए का गांजा बरामद किया है।

क्राइम ब्रांच पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिले के सांगवी ग्रामीण पुलिस थाने की सीमा क्षेत्र इलाके से पुणे मुंबई नाशिक में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से गांजे की अवैध तस्करी का कारोबार जोरों पर शुरू था। एलसीबी तथा मोहाड़ी पुलिस ने समय समय पर इस अवैध कारोबार के तस्करों पर दबिश दी थी। मध्यप्रदेश और पहाड़ी इलाके में गांजे की खेती करने की आशंका संवाददाता वाहिद काकर ने समाचार प्रकाशित करके उस समय जताई थी जो आज सच साबित हुई है।

ज़िला अपराध शाखा पुलिस इंस्पेक्टर हेमंत पाटील को सोमवार की शाम को ख़ुफ़िया सूत्रों से जानकारी मिली कि सांगवी थाना क्षेत्र के अंतर्गत लाकड़या हनुमान स्थित एक खेत में प्रतिबंधित नशीले मादक पदार्थ गांजा की खेती की बुआई की जा रही है। सूचना मिलने के बाद मौके पर सोमवार की देर रात आठ बजे पुलिस के साथ ही अपराध शाखा के अधिकारी व कर्मचारी पहुंच गए। इस छापा मार कार्रवाई में पुलिस ने किसान के पास करीब सात सौ के करीब गांजे के पौधे बरामद कर जब्त किये जो एक बीघे भूमि पर बुआई की गई थी जिसका मूल्य पुलिस ने साढे चार लाख रुपये बताया है। इस कारवाई को पुलिस अधीक्षक विश्वास पांढरे, अपर पुलिस अधीक्षक विवेक पानसरे के मार्गदर्शन में अपराध शाखा पुलिस इंस्पेक्टर हेमंत पाटील के नेतृत्व में पुलिस उप निरीक्षक रामकृष्ण सोनवणे, हेड कांस्टेबल सुनील विंचुरकर, महिन्द्र का पुरे, संदीप थोरात, प्रभाकर बैसाने, श्रीकांत पाटील, नितिन मोहन, मनोज पाटील, चेतन कंखरे आदि ने छापा मारकर प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजे की खेती करने के आरोप में गोपीचंद राम सिंग पावरा को गिरफ्तार किया है। देर रात तक सांगवी पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाने की प्रक्रिया शुरू है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.