मप्र विधानसभा चुनाव: पूरे जिले में चल रही हैं चुनावी चौपालें | New India Times
रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, झाबुआ (मप्र), NIT:
मप्र विधानसभा चुनाव: पूरे जिले में चल रही हैं चुनावी चौपालें | New India Times

झाबुआ जिला सहित पूरे मध्यप्रदेश में आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर कांग्रेस व बीजेपी मैं सुगबुगाहट तेज हो गई है। झाबुआ जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर बीजेपी का कब्जा है। झाबुआ जिला तीनों विधानसभाओं में बारिश के मौसम में भी चुनावी सरगर्मियां तेज हैं और चुनावी चौपाल लगने लगी हैं। कहीं खाटला बैठक, तो कहीं सोफा बैठक तो कहीं दरी बैठक, तीनों विधान सभा में दावेदारी जताने वाले उम्मीदवार अपने अपने समर्थकों के साथ बैठक कर रहे हैं।

मप्र विधानसभा चुनाव: पूरे जिले में चल रही हैं चुनावी चौपालें | New India Times

झाबुआ, थांदला, पेटलावद, विधान सभा क्षेत्र में संभावित प्रत्याशियों की लंबी सूची होने के कारण यह निश्चित रूप से अभी नहीं कहा जा सकता कि भाजपा कांग्रेस किसे अपना भावी प्रत्याशी बनाएगी। झाबुआ,थांदला, पेटलावद, विधानसभा क्षेत्र में उम्मीदवारो की फेहरिस्त काफी लंबी है। कांग्रेस-भाजपा के अनेक दावेदार अपनी दावेदारी अपने अपने स्तर पर करने के लिए तैयार है लेकिन कौन होगा भावी प्रत्याशी यह तो अभी समय के गर्भ में है फिर भी अगर राजनीतिक पंडितों की मानें और जन चर्चाओं पर अगर यकीन करें तो थांदला विधानसभा से वर्तमान लोकप्रिय सांसद श्री कांतिलाल भूरिया भी चुनाव लड़ सकते हैं, ऐसी चर्चाओं के बाजार गर्म है।

मप्र विधानसभा चुनाव: पूरे जिले में चल रही हैं चुनावी चौपालें | New India Times

इसी तरह झाबुआ विधानसभा से उनके ही पुत्र श्री डॉ विक्रांत भूरिया, तो जोबट विधान सभा से कांग्रेस की दबंग नेता बहन कलावती भूरिया और पेटलावद से पूर्व विधायक वालसिंह मेडा, अलीराजपुर से कांग्रेस के दबंग नेता श्री महेश पटेल भी चुनावी दंगल में अपने दांव पेज लगा सकते हैं। इस चुनावी दंगल में किसे उम्मीदवारी मिलेगी और कौन कामयाब होगा यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.