बंद मकान से पुलिस ने पौने पांच लाख का भंग किया बरामद | New India Times
अब्दुल वाहिद काकर, धुलिया (महाराष्ट्र), NIT:
बंद मकान से पुलिस ने पौने पांच लाख का भंग किया बरामद | New India Times

एलसीबी पुलिस टीम ने देवपुर पुलिस स्टेशन की सीमा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर एक बंद मकान से लाखों रुपये कीमत का भंग बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने इस छापामार कार्रवाई को मंगलवार की दोपहर को अंजाम दिया है जिसमें करीब पांच लाख रुपये की सूखी भांग की पत्तियों के एक ट्रक भर के बोरियां बरामद हुई हैं । पुलिस अधीक्षक विश्वास पांढरे ने मौके पर पहुंच कर दबिश दल के कर्मियों को एक -एक हजार रुपये इनाम और प्रमाण पत्र देने की घोषणा किया है। पुलिस ने कहा है कि एलसीबी पुलिस इंस्पेक्टर हेमंत पाटील के नेतृत्व में अभी तक की ज़िले में भांग की यह सब के बड़ी कार्रवाई है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्थानिक क्राइम ब्रांच के पुलिस कर्मी राहुल सनाप को खुफिया सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि देवपुर थाना क्षेत्र के एकता नगर के एक बंद आवास में ट्रक भर कर मादक पदार्थ उतारा गया है। जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस ने 48 घंटे तक इलाके की निगरानी की जिसमें एकता नगर प्लाट नंबर 131 बिलाड़ी निवासी घर मालिक यशवंत दौलत सौदाने के बंद आवास पर छापामार कर ताला तोड़कर 147 बोरियां जिस में एक बोरी पच्चीस किलो की एलसीबी ने जब्त किया है जिसका मूल्य 4 लाख 78 हजार पांच सौ रुपये बताया है। मकान मालिक ने पुलिस को कहा है कि आवास उन्होंने दीपक क़रहे को किराए से दिया है।

इस कार्रवाई को सफलतापूर्वक पुलिस अधीक्षक विश्वास पांढरे, सीएसपी सचिन हिरे के मार्गदर्शन में तथा क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर हेमंत पाटील के नेतृत्व में पंकज चौहान, महेंद्र कापुरे, रफीक पठान, दीपक पाटील, गौतम सपकाले, विलास पाटील, राहुल सानप आदि ने बख़ूबी अंजाम दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.