बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 17 मोटरसाइकिलें बरामद | New India Times
अब्दुल वाहिद काकर, धुले (महाराष्ट्र), NIT:
बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 17 मोटरसाइकिलें बरामद | New India Times

शहर में लगातार बढ़ रही मोटर साईकिल चोरी की घटनाओं से जिले की जनता काफी परेशान हो गई थी और लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं से पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे थे। इसी कड़ी में चालीसगांव रोड पुलिस ने मुखिबर की सूचना पर तीन बाइक चोर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। यह गिरोह धुलिया, जलगांव, अमलनेर के साथ कई स्थानों पर मोटर साईकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 17 मोटरसाइकिलें बरामद | New India Times

इस गैंग के सदस्य चोरी की हुई बाइकों को खुद की बता कर सस्ते दामों पर बेच दिया करते थे, इस तरह यह घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं। गिरोह के खिलाफ संगीन धाराओं के तहत कई पुलिस स्टेशनों में मामला दर्ज है। इनके पास से चोरी की 17 बाइक पुलिस ने बरामद की है। पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगो की तलाश करने में जुट गई है।

चालीसगांव रोड पुलिस गणेश उत्सव और मोहर्रम के दौरान चेकिंग कर रही थी कि उस समय संदेहास्पद हालत में शैलेश दादा भाऊ पाटील निवासी बाभुल वाड़ी धूलिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसके कब्ज़े में की होंडा शाइन मोटरसाइकिल एम एच 18 ए एस 0386 जो चोरी की है मौजूद है और इस गोरखधंधे में उसके दो मित्र अजय उर्फ बंटी गोपीचंद पाटील तथा राकेश अर्जुन पाटिल भी शामिल हैं जो शहर के विभिन्न अस्पतालों की पार्किंग स्थल और जलगांव ज़िले की तहसील क्षेत्र में से मोटरसाइकिल चोरी की वारदात मास्टर चाबी से लॉक खोल कर अंजाम दिया करते थे।थाना प्रभारी अधिकारी कुबेर चवरे ने इनकी पड़ताल की और पुछताछ की तो उन्हें चोरी की 17 बाइक का पता चला। पुलिस ने 17 बाइक बरामद कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहाँ से उन्हें शनिवार तक पुलिस हिरासत में दिया गया है।

बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 17 मोटरसाइकिलें बरामद | New India Times

चालीसगांव रोड पुलिस इंस्पेक्टर कुबेर चवरे के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक पांढरे सीएसपी सचिन हीरे के मार्गदर्शन में एसआई राजेश इदवे, पुलिस नायक संदीप करे, जोएब पठान, प्रेम राज पाटील, शुशील शेंडे, संदीप खैरनार, हेमंत पवार, शंकर महाजन ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.