मालेगांव में तीन गाड़ियों की टक्कर में दो लक्जरी बसों में लगी आग, लक्जरी बस ड्राइवर की झुलसने से मौत, 13 मुसाफिर जख्मी | New India Times

सलीम शेख, मालेगांव /धुले (महाराष्ट्र), NIT:

मालेगांव में तीन गाड़ियों की टक्कर में दो लक्जरी बसों में लगी आग, लक्जरी बस ड्राइवर की झुलसने से मौत, 13 मुसाफिर जख्मी | New India Times

मालेगांव शहर में मनमाड जाने वाले रास्ते पर तीन बसों में शनिवार की रात लगभग 12:30 बजे टक्कर हो गई जिससे लग्जरी बसों में आग लग गई। आग लगने की वजह से एक चालक की मौत हो गई। लग्जरी बस चालक की पहचान शेख निहाल शेख शफीक आयु 37 वर्ष 100 फुटी रोड अलेहरा स्कूल के पास धुले महाराष्ट्र के रुप में हुई है। लग्जरी बस के सभी पैसेंजर लग्जरी से निकल गए थे जबकि लग्जरी बस का चालक शेख निहाल शेख शफीक यह बुरी तरह से लग्जरी बस के स्टेरिंग के पास अटक गया था जिससे वह पूरी तरह से झुलस गया था। जलने से उनकी मौत हो गई। बस में सवार 13 मुसाफिर जख्मी हैं। सभी जख्मियों का इलाज मालेगांव शहर के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। जख्मियों में कुछ व्यक्तियों की हालत गंभीर है।

मालेगांव में तीन गाड़ियों की टक्कर में दो लक्जरी बसों में लगी आग, लक्जरी बस ड्राइवर की झुलसने से मौत, 13 मुसाफिर जख्मी | New India Times

एक्सीडेंट की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी व कर्मचारी और अग्निशामक दल के जवान घटनास्थल पर मदद करने के लिए पहुंच गये थे और सभी जख्मियों को बाहर निकाल लिया गया था। धुले शहर से लग्जरी बस चालक शेख निहाल शेख शफीक की मृत्यु की खबर मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता वसीम मंत्री, इमरान ड्राइवर, नासिर बापू, रहीम हाजी, अनीस रिक्शा वाला आदि रात में ही घटना स्थल पर पहुंच गए थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.