जितेंद्र वर्मा, हरदा ( मप्र ), NIT;
रविवार को एक सूत्रीय मांग विभागीय पात्रता परीक्षा को लेकर संविदा शाला शिक्षक बनाए जाने की मांग को लेकर संयुक्त अतिथि शिक्षक संघ जिला हरदा द्वारा विगत 13 दिनों से कलम बंद अनिश्चितकालीन हड़ताल कर बलराम चौक हरदा में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इस धरना-प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अमर सिंह मीणा का अतिथि शिक्षकों को समर्थन प्राप्त हुआ है। हड़ताल के 13 वें दिन शिवराज सरकार की दमनकारी नीतियों से परेशान होकर अतिथि शिक्षकों द्वारा मुंडन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके उपरांत भी जब तक मांग पूरी नहीं होती तब तक प्रदेश संगठन के आवाहन पर धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। मुंडन भी सत्य नारायण बावरिया ,शिवम मिश्रा ने किया। वहीं कॉफी संख्या में अतिथि शिक्षक शामिल रहे।
