सरकार को "कुंभ" निद्रा से जगाने के लिए कॉन्ट्रैक्टर्स यूनियंस ने किया आंदोलन : दुर्गा रैली में युवक घायल | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

सरकार को "कुंभ" निद्रा से जगाने के लिए कॉन्ट्रैक्टर्स यूनियंस ने किया आंदोलन : दुर्गा रैली में युवक घायल | New India Times

देवेन्द्र फड़नवीस सरकार के ऊपर निकल रही एक लाख करोड़ रुपए की लंबित लेनदारी से त्रस्त छोटे ठेकेदार पांच साल से लगातार आंदोलन कर रहे हैं। महाराष्ट्र की सारी ठेकेदार यूनियन ने राज्य के सभी कलेक्ट्रेट में जा कर जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा है। बीते महीने पीड़ित ठेकेदारों का एक प्रतिनिधि मंडल दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मिला। राहुल ने आश्वस्त किया कि वे उनकी बात को संसद में रखेंगे। देवेन्द्र फड़नवीस और एकनाथ शिंदे के कथित सीमेंट कॉन्क्रिट कमीशन पैटर्न ने महाराष्ट्र को कर्ज़ और अकाल में डुबो कर अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है।

सरकार को "कुंभ" निद्रा से जगाने के लिए कॉन्ट्रैक्टर्स यूनियंस ने किया आंदोलन : दुर्गा रैली में युवक घायल | New India Times

महाराष्ट्र में 13 ठेकेदार आत्महत्या कर चुके है। आवाम मांग कर रही है कि सुखे के हालात में नासिक सिंहस्थ अर्ध कुंभ पर 35 हजार करोड़ का फिज़ूल खर्च रोका जाए। आरोप है कि महाराष्ट्र में 90% सरकारी ठेके गुजरात लॉबी को दिए जा रहे है।‌ B&C इरिगेशन , मुख्यमंत्री स्वास्थ सहायता विभाग में सब से अधिक भ्रष्टाचार की बात की जा रही है। राज्य में पड़े सुखे के बीच जामनेर में करोड़ों रुपए खर्च कर दुर्गा विसर्जन रैलियों का मंचन किया गया। नगर परिषद तिराहे पर बीजेपी और वाकी रोड पर विश्व हिंदू परिषद ने पंडाल लगाए। रात के करीब 9 बजे एक युवक टैक्टर ट्रॉली से सिर के बल सीमेंट की सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया।

मंत्रियों ने किया शिल्प का लोकार्पण :
मंत्री गिरीश महाजन गुलाबराव पाटिल ने जलगांव शहर में एक निजी बहुविध अस्पताल का लोकार्पण किया। डॉ श्रीराज और शुभा महाजन ने बताया कि शिल्प – खानदेश प्लैटिनम हॉस्पिटल में मरीज़ों को मल्टी पर्पस हेल्थ सेवाएं देने जा रहे है। ट्रॉमा , बर्न केयर , नसों का टूटना , जेनेटिक व्यंग , कैंसर , हेयर ट्रांसप्लांट , कॉस्मेटिक सर्जरी , प्लास्टिक सर्जरी , त्वचा संबंधित बीमारियो का निवारण , केमिकल प्लंबिंग , MNRF जैसी अन्य सैकड़ों सेवाएं मिलेगी। महाजन दंपती ने कहा कि शिल्प परिवार में ICU , हृदय रोग यूनिट , न्यूरोलॉजी यूरोलॉजी के साथ साथ स्वतंत्र विंग्स सेवारत है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.