नवरात्रि विसर्जन और अस्पताल में विवाद करने वाले दो युवकों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

नवरात्रि मूर्ति विसर्जन के दौरान विवाद करने और इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खकनार में भी विवाद की स्थिति निर्मित करने वाले दो युवकों के विरुद्ध खकनार पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर कार्यपालिक दंडाधिकारी, तहसील खकनार के समक्ष प्रस्तुत किया।

पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शेण्डे, एसडीओपी नेपानगर श्री वैभव प्रिय तथा उप पुलिस अधीक्षक श्री जयराज सोलंकी के मार्गदर्शन में असामाजिक तत्वों और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, 21 अक्टूबर 2026 को नवरात्रि मूर्ति विसर्जन के दौरान खकनार निवासी अभय पिता अजय सिंह दीक्षित (24 वर्ष) के विवाद में शामिल होने पर अपराध क्रमांक 488/2026 एवं 489/2026 के तहत धारा 296(बी), 115(2) और 351(3) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किए गए। वहीं, खकनार निवासी नीलेश पिता कमाल सिंह भिलावेकर (23 वर्ष), जाति कोरकू, पर नवरात्रि मूर्ति विसर्जन के दौरान विवाद करने के साथ ही शासकीय अस्पताल, खकनार में भी विवाद करने का आरोप है।

पुलिस ने दोनों युवकों को समझाइश दी, लेकिन शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका और किसी संज्ञेय अपराध की संभावना को देखते हुए उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर कार्यपालिक दंडाधिकारी, तहसील खकनार के समक्ष पेश किया गया।

कार्रवाई की जद में आए युवक:

  • नीलेश पिता कमाल सिंह भिलावेकर, उम्र 23 वर्ष, निवासी खकनार।
  • अभय पिता अजय सिंह दीक्षित, उम्र 24 वर्ष, निवासी खकनार।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.