रायसेन जिले में अनियंत्रित बस पलटी, 58 यात्री घायल, 35 घायल भोपाल रिफर | New India Times

तारिक खान, रायसेन ( मप्र ), NIT; ​रायसेन जिले में अनियंत्रित बस पलटी, 58 यात्री घायल, 35 घायल भोपाल रिफर | New India Timesनेशनल हाइवे नं. 69 स्थित बरखेड़ा गांव के पास यात्रियों से भरी एक बस सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई।इस हादसे मे 58 लोग घायल हुए हैं। 

हादसे में घायल 35 लोगों को भोपाल रैफर किया गया है, इनमें से 8 लोगों की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल में घायलों को ठीक ढंग से इलाज नहीं मिलने पर लोगों ने हंगामा कर दिया है। बस में 38 महिलाएं, 10 बच्चे और 10 पुरुष बैठे हुए थे। बस हादसे में रेणु 20 साल, पलक 28, संगीता 35, सुरेश 70, मान सिंह 25, साधना 50, बीना 28, लीला 65, हेमलता 45, समरथ 70, सार्थक 12, प्रेमवती 50, शकुन 36, अतुल 10, पूजा 12, पल्लवी 65, देवेंद्र 38, सावित्री बाई 36, वैशाली 25, निर्मला 35, बुलबुल 21, विपुल 15, सीताराम 40, प्रीति 50, इंदिरा 65, अमोद 35, विशु 30 एवं रूपरानी 55 साल घायल हुए हैं।

By nit

One thought on “रायसेन जिले में अनियंत्रित बस पलटी, 58 यात्री घायल, 35 घायल भोपाल रिफर”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.