शाहजहांपुर में विकास कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण, निर्माण में तेजी लाने के निर्देश | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शाहजहांपुर में विकास कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण, निर्माण में तेजी लाने के निर्देश | New India Times

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने गुरुवार को शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बरेली मोड़ पर चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण का कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। साथ ही, कार्य पूरा होने के बाद बस स्टैंड, ई-रिक्शा स्टैंड और ठेलों को व्यवस्थित तरीके से लगवाने को कहा, ताकि यातायात सुचारु बना रहे।

डीएम ने ग्राम सरायखास में 22 करोड़ 23 लाख रुपये की लागत से बन रहे सर्किट हाउस का भी निरीक्षण किया। निर्माण कार्य की धीमी गति पर उन्होंने नाराजगी जताई और दिसंबर के पहले सप्ताह तक कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।

इसके अलावा, डीएम ने सदर तहसील के नए भवनों के निर्माण स्थल और अक्षरधाम कॉलोनी में सड़क व नाली निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्यों में तेजी लाने, गुणवत्ता बनाए रखने और सड़क की निर्धारित सीमा में आने वाले अवैध निर्माणों पर लाल निशान लगवाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.