रायबरेली जिला में चुनावी सभा को राज बब्बर ने किया संबोधित, सपा-कांग्रेस की गठबंधन सरकार उत्तर प्रदेश में विकास की लायेगी सौगात | New India Times

मोहम्मद सलमान, रायबरेली(यूपी), NIT; ​​रायबरेली जिला में चुनावी सभा को राज बब्बर ने किया संबोधित, सपा-कांग्रेस की गठबंधन सरकार उत्तर प्रदेश में विकास की लायेगी सौगात | New India Timesइस साथ को केवल गिनतियों के लिए न समझना कांग्रेस और समाजवादी पार्टी मिलकर सरकार बनाएगी और आपके अधिकार को लखनऊ से लाने का काम गठबंधन का प्रत्याशी राकेश सिंह करेगा। गठबंधन के जो संकल्प हैं उसमें हाथ का साथ सभी लोग दें, राकेश सिंह को जिताएं अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएं। उक्त विचार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने भीतर गांव के रामलीला मैदान में आयोजित सभा में व्यक्त किए। कैप्टन सतीश शर्मा ने कहा आज राजीव गांधी की याद आती है। कंप्यूटर राजीव गांधी की ही देन है। जहां सोनिया गांधी , राहुल गांधी व प्रियंका गांधी का साथ हो वहां हमें कौन रोक सकता है। राहुल गांधी द्वारा किसानों की कर्ज माफी , बिजली का बिल हाफ व युवाओं को रोजगार देने का संकल्प पूरा किया जाएगा। जो भी विकास कार्य दिख रहे हैं वह कांग्रेस व् समाजवादी पार्टी की ही देन है। आज-तक बाकी सभी पार्टियों ने जनता को सिर्फ आश्वाशन ही दिए हैं। भाजपा छोड़कर आये कांग्रेस में सत्यप्रकाश पाण्डेय ने सीधा वार मोदी पर करते हुए कहा कि लोगों को बांटने व कोरे आश्वाशन का काम किया है। लगभग तीन साल बीत रहे हैं न ही युवाओं को रोजगार मिला और न ही किसानों के खातों में एक पैसा आया। उन्होंने कांग्रेस प्रत्यासी राकेश प्रताप सिंह को भारी मतों से जिताने की अपील की।​रायबरेली जिला में चुनावी सभा को राज बब्बर ने किया संबोधित, सपा-कांग्रेस की गठबंधन सरकार उत्तर प्रदेश में विकास की लायेगी सौगात | New India Timesउक्त अवसर पर पूर्व विधायक इंद्रेश विक्रम सिंह , एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह , कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष वंशराज सिंह , ब्लॉक प्रमुख उमाशंकर यादव , पूर्व शिक्षक संघ के अध्यक्ष आशाराम यादव , निर्मल शुक्ल , सुनील तिवारी , सूजा खान गाँधी , पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश त्रिवेदी , पंकज सिंह , नीरज मिश्र , पिंटू शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article