दो चचेरे भाइयों के परिवारों के बीच हुई जमकर मारपीट, कई लोग गंभीर रूप से घायल | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT; ​दो चचेरे भाइयों के परिवारों के बीच हुई जमकर मारपीट, कई लोग गंभीर रूप से घायल | New India Timesउत्तर प्रदेश के जिला लखीमपुर-खीरी के थाना फरधान क्षेत्र के ग्राम सराय मजरा सैदापुर में दो चचेरे भाईयों के परिवारों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर हुई भयंकर मारपीट में दोनों परिवारों के आधा दर्जन से ज्यादा लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया  गया है। सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने मामले को शांत कराया।​दो चचेरे भाइयों के परिवारों के बीच हुई जमकर मारपीट, कई लोग गंभीर रूप से घायल | New India Timesलाइकुन्निशा पत्नी रजा हुसैन ने संवाददाता को बताया कि रजा हुसैन सुबह चारा लेने खेत की तरफ जा रहे थे कि उसी समय शफीक, हनीफ, उस्मान पुत्रगण फिदा हुसैन गंदी गंदी गालियां देते हुए रजा हुसैन के दरवाजे पर आ पहुंचे और रजा हुसैन के घर में घुसकर मारना पीटना शुरू कर दिया जिससे रजा हुसैन के सिर में काफी चोटें आई हैं, वहीं शम्मो के डंडा लगने से सिर फट गया तथा दोनों पक्षों में काफी मारपीट हुआ जिससे अफरा-तफरी मची रही। दोनों पक्षों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

By nit