यवतमाल- वाशिम लोकसभा चुनाव क्षेत्र से प्रेमासाई महाराज लडेंगे चुनाव, भाजपा की ओर से अधिकृत रूप से घोषणा का है इंतजार | New India Times

मकसूद अली, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT; ​यवतमाल- वाशिम लोकसभा चुनाव क्षेत्र से प्रेमासाई महाराज लडेंगे चुनाव, भाजपा की ओर से अधिकृत रूप से घोषणा का है इंतजार | New India Timesयवतमाल- वाशिम लोकसभा चुनाव क्षेत्र से यहां के प्रेमासाई महाराज चुनाव लडने की तैयारी कर रहे हैं जिससे राजनैतिक गुटों में चर्चाओ का दौर शुरू हो गया है। 

हाल ही में दिल्ली से भाजप की जेष्ठ नेता मेनका गांधी और उनके बाद वरुण गांधी ने यवतमाल के वाघापुर परिसर के महाविर नगर निवासी प्रेमसाई महाराज के निवास स्थान पर भेंट कर उन्हें यवतमाल – वाशिम लोकसभा सीट से भाजप की ओर से चुनाव लडने की ऑफर दी थी जिसके बाद प्रेमासाई ने पत्रकार परिषद लेकर स्वयं दिल्ली जाने की बात कही थी अंर वहां से लौटने के बाद अपना निर्णय बताने का फैसला किया था। अब वे दिल्ली से लौट आए हैं। भाजपा ने अबतक उनके चुनाव लडने की घोषणा अधिकृत रूप से नहीं की है। भाजप के वरिष्ठ नेता स्वयं यवतमाल आकर प्रेमासाई के उम्मीदवारी की घोषणा करेंगे। प्रेमसाई महाराज ही भाजप के उम्मीदवार हो सकते हैं ऐसी चर्चा क्षेत्र में है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article