वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT; 
उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के थाना भीरा क्षेत्र के सुंदर नगर टागिया साइफन निवासी बेद राम का पुत्र विपिन और पड़ोस की एक लड़की शशि (बदला हुआ नाम) दोनों आपस में बेहद प्यार करते थे। हर वक्त दोनों साथ जीने और मरने की कस्मे खाते थे लेकिन ये बात दोनों के परिजनों को नागवार गुजर रही थी दोनों एक दूसरे को अपनी जान से ज्यादा चाहते थे लेकिन समाज था जो उनके प्यार की गहराईयों को तबज्जों नहीं दे रहा था । दोनों प्रेमी युगल जोड़े ने समझ लिया कि अब हमारे परिजन एक दूसरे से हम दोनों लोगों को जुदा कर देने पर आमादा व उतारू है तो विपिन ने गद्दी बाबा की मजार के पास शीशम के पेड़ से फाँसी लगाकर अपनी जान गँवा दी। इसकी जानकारी जब शशि को हुई तो पूर्व नियोजित योजना के तहत उसने भी घर मे रखा कीटनाशक पी लिया जिसको आनन फानन में परिवार वाले नजदीकी चिकित्सक के यहा ले गये जहाँ उपचार के दौरान भीरा अस्पताल में मृत्यु हो गई अब दोनों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
