6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला युवक गिरफ्तार | New India Times

संदीप शुक्ला, दतिया (मप्र), NIT; 

6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला युवक गिरफ्तार | New India Times​शादी समारोह में शामिल होने आई 6 साल की एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची से दुष्कर्म करने वाला वहशी भी झांसी से आई बारात में शामिल था। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक थरेट थाना क्षेत्र के कस्बा थरेट में एक शादी समारोह था। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात बच्ची से दुष्कर्म की ये घटना हुई। बारात में शामिल होने आए मनीराम अहिरवार (25) निवासी झांसी ने बच्ची से उस समय दुष्कर्म किया जब शादी की रस्में जारी थी।

थाना प्रभारी संजय किरार ने बताया कि गांव में कालीचरण के यहां लड़की की शादी थी। झांसी से बारात आई थी। पीड़ित बालिका का परिवार शादी में लड़की पक्ष की ओर से शामिल हुआ था। रात में जब टीका की रस्म के बाद जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था तभी परिजनों को ध्यान आया कि बालिका वहां मौजूद नहीं है। आसपास तलाशने के बाद भी बच्ची नजर नहीं आई। इस पर परिजन उसकी तलाश में पास के हाई स्कूल परिसर में पहुंचे। यहां शौचालय के पास बालिका के रोने की आवाज सुनाई दी,  परजनों ने आरोपी को दुष्कर्म करते हुए पकड लिया। परिजनों ने बच्ची से पूछताछ कि तो मनीराम अहिरवार की हरकत का पता चला। इस पर परिजनों ने मनीराम की जमकर पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म की धारा 376, पॉक्सो एक्ट 5/6 और आईपीसी की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.